हल्दी की रस्म के दिन लड़का पक्ष ने किया शादी से इनकार, आहत लड़की ने छत से लगा दी छलांग

punjabkesari.in Sunday, Jun 06, 2021 - 06:41 PM (IST)

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली में वर पक्ष ने लड़की के घर हल्दी की रस्म के दिन आज रविवार को फोन पर सूचना दी कि सोमबार बारात लेकर बरेली नहीं आ रहे है। इससे दु:खी लड़की ने छत की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। लड़की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरेली के एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने कहा कि इस मामले को लेकर अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही विधिक कारवाई होगी। बरेली शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी 19 वर्षीय अन्नू का पीलीभीत के बरखेड़ा निवासी सौरभ से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लकड़ी के घरवालों को जानकारी हुई तो दोनों की शादी तय कर दी गई। लेकिन बीच बीच में वर पक्ष शादी को लेकर तरह तरह के बहाने बनाने लगा। मगर लड़का लड़की शादी को तैयार थे। समाज के दवाब में वर पक्ष शादी को पूरी तरह तैयार हो गया। सात जून को बरात आनी तय हो गई, इसलिए शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। 

रविवार को लड़की के घर हल्दी का कार्यक्रम था। इसी बीच सुबह करीब 9 बजे लड़के के मौसा और जीजा का फोन आया। उन लोगों ने कहा कि लड़के के परिवार के लोग इस शादी के पक्ष में नहीं हैं और सोमवार को बरात लेकर नहीं आएंगे। लड़की पक्ष ने लड़के से बात करने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस सूचना के बाद लड़की ने लड़के को फोन किया ,लेकिन लड़के का फोन नहीं मिला। इसके बाद लड़की ने छत की दूसरी मंजिल से जाकर छलांग लगा दी। मोहल्ले वालों ने उसे नीचे गिरा देखा तो शोर मच गया। छत से गिरने के कारण लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static