शादी की पहली सालगिरह पर ससुराल से मायके आई रूठी पत्नी को मनाने को 31 घंटे तक दर पर बैठा रहा पति, फिर हुआ ये...

punjabkesari.in Monday, May 24, 2021 - 07:21 PM (IST)

आगराः कहते हैं कि पति और पत्नी का रिश्ता इतना मजबूत होता है कि उसमें जितना प्यार पड़ता है वो उतना ही प्रगाण होता जाता है। मगर इस रिश्ते कि ये शर्त भी होती है कि वे सात फेरों के साथ वचन देते हैं और सात जन्मों तक साथ देने का वादा भी करते हैं। मगर उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में अलग ही मामला सामने आया जहां शादी की पहली सालगिरह पर ससुराल से मायके आई पत्नी वापस नहीं आई तो बात करने के लिए पति अजमेर से आगरा आ गया। मगर, ससुराल वालों ने घर का दरवाजा नहीं खोला। पत्नी भी बहाने से रिश्तेदार के घर चली गई।

बता दें कि इस पर पति ससुराल के गेट पर 31 घंटे धरने पर बैठा रहा। मगर पत्नी नहीं आई। आखिरकार उसे वापस जाना पड़ा।  दरअसल अजमेर (राजस्थान) के वैशाली नगर के रहने वाले अविनाश वर्मा की शादी 2 मई 2015 को सुलहकुल नगर की रहने वाली युवती से हुई है। अविनाश एकाउंटेंट थे। पिता सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार हैं। अविनाश के मुताबिक, शादी की पहली सालगिरह पर पत्नी ब्यूटी पार्लर जाने की कहकर घर से निकल गई। इसके बाद लौटकर नहीं आई। बाद में पता चला कि वह मायके चली आई है। वहीं अविनाश पत्नी को लेने ससुराल आया। ससुराल वालों ने आश्वासन दिया कि तीन दिन बाद उसे भेज देंगे। मगर हाथ निराशा लगी।

अविनाश ने बताया कि कुछ दिन बाद घर अजमेर पुलिस पहुंची। तब उन्हें पता चला कि पत्नी ने उत्पीड़न की शिकायत महिला आयोग में की है। पति के खिलाफ जांच के निर्देश अजमेर पुलिस को दिए गए हैं। अविनाश ने अजमेर न्यायालय में पत्नी के खिलाफ सेक्शन नौ में वाद दायर कर दिया। पत्नी ने दहेज के लिए उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। उसके खिलाफ भरण-पोषण का वाद दायर किया गया। अविनाश को माता-पिता ने संपत्ति से बेदखल कर दिया। उसकी नौकरी छूट गई। पत्नी फोन पर बात करती है। मगर, घर आने के लिए तैयार नहीं है।

अविनाश ने दुखी होकर कहा कि वह पत्नी से पूछना चाहता था कि वह साथ रहना चाहती है या फिर अलग होना चाहती है। मगर, अविनाश के आने पर पत्नी रिश्तेदार के यहां चली गई। फोन करने पर भी नहीं आई। बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। रात में अविनाश ससुराल के गेट पर धरने पर बैठ गया। पूरी रात वहीं काटी। फिर शाम होते-होते अपने घर वापस चला गया। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static