सावन के आखिरी सोमवार को मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भोलेनाथ का कर रहे जलाभिषेक

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 11:54 AM (IST)

बागपतः उत्तर प्रदेश में सावन माह के चलते हर तरफ भक्तिमय माहौल बना हुआ। इसी के चलते आज सावन के आखिरी सोमवार को भी मंदिरों में भक्तों का सैलाब देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु भारी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर आखिरी सोमवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ मना रहे है, और भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे है।


बता दें कि सावन के आखिरी सोमवार को बागपत के पूरा गांव स्थित श्री परशुरामेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें मंदिर के बाहर नजर आ रही है। यहां पर श्रद्धालु भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर रहे है। पूरे गांव के ग्रामीण मंदिर में सेवा कर रहे हैं।

इसके अलावा जिले के अन्य शिवालयों में भी भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे है। इसके आलावा यहां बड़ी संख्‍या में कांवड़ी भी जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। यही कारण है कि इस बार 20 लाख कावडियों ने यहां जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया गया था।



आज आखिरी सोमवार को भगवान परशुराम मन्दिर में जिस तरह से भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है, उसे देखकर पुलिस व प्रशासन भी पूरी तरह से चौकन्ना है। चप्पे चप्पे पर पुलिसबल तैनात किया गया है। एसपी नीरज कुमार जादौन के नेतृत्व में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj