महाशिवरात्रि पर देवरिया के शिवालय हर-हर महादेव से गूंजे

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2019 - 06:26 PM (IST)

देवरियाः उत्तर प्रदेश के देवरिया में महाशिवरात्रि पर देवरिया के शिवालय हर हर महादेव के जयकारों के साथ गूंज रहे हैं और तमाम मंदिरों पर भोर से ही भक्तों की लंबी कतार लगी है। छोटी काशी के नाम से मशहूर रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक करने को सुबह से ही कतारें लगी रहीं। आज भोर में तीन बजे मंदिर का कपाट खुलने से पहले ही भक्तों की कतार लग गई थी।

देविरया के पातालगामी स्वयं भू शिवलिंग के जलाभिषेक करने के लिए देवरिया सहित अगले बगल के जिलों से भक्त आकर यहां पूजा अर्चन कर रहे हैं। मंदिर परिसर में चारों तरफ हर हर महादेव के जयकारों वातावरण गुंजायेमान हो रहा है। कुछ लोग मन्नत पूरी होने पर मंदिर की परिक्रमा कर रहे थे।यहां सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है और समाचार देने तक यहां करीब साठ हजार से ज्यादा लोगों ने बाबा का जलाभिषेक कर चुके थे।  

इसी तरह महेन स्थित महेंद्रानाथ बाबा के मंदिर में भी लोग ब्रह्म बेला से ही जलाभिषेक और पूजा अर्चना कर रहे हैं। बढ़या फुलवरिया के करीब फुलेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। मझौलीराज के दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं दर्शन पूजन कर रहे हैं। दीर्घश्वरनाथ मंदिर की मान्यता हैं कि यहां दर्शन और पूजा अर्चन से व्यक्ति दीर्घजीवी होते हैं। मान्यता हैं कि इस मंदिर में महाभारत काल के योद्धा अश्वस्थामा भोर बेला में आकर इस मंदिर में पूजा अर्चन करते हैं। 

 

 



 

Ruby