76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर CM योगी ने प्रदेशवासियों को किया संबोधित, शहीद के परिजनों को किया सम्मानित

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 11:21 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन, लखनऊ से प्रदेशवासियों को संबोधित किया।  उन्होंने सबसे पहले देश के बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया। सीएम कहा कि देश ने 75 साल में एक लम्बी यात्रा तक की है। उन्होंने इस दौरान शहीद के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने आजादी के अमृत अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। आजादी के  75 वर्ष हमे अवलोकन करने का मौका देता है। पूरा देश आजादी के 75 वर्ष को मना रहा है। आजादी हमे नई प्रेरणा के साथ आगे बढ़ने का मौका देता है।  उन्होंने सबसे पहले देश के बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया। सीएम कहा कि देश ने 75 साल में एक लम्बी यात्रा तक की है।

 

सीएम ने कहा देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ निछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत विभाजन विभीषण पर मौन यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि अपनी शान बान के लिए हर घर में तिरंगा लगाकर स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। उन्होंने इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। सीएम ने इस दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश देश की  जी डी पी को दुगना करने में सफलता मिली।  भारत महाशक्ति बनकर एक दिन उभरेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की विरासत पर हमें गर्व है। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को प्राकृतिक खेती को जोड़ रहा है।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज चल रहा है। पीएम मोदी के अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। 

Content Writer

Ramkesh