Varanasi News: दोस्त के इलाज के बहाने पहले डॉक्टर को बुलाया हॉस्टल, फिर कमरे में बंधक बनाया किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

punjabkesari.in Tuesday, Feb 06, 2024 - 02:54 PM (IST)

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक डॉक्टर ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 2 छात्रों पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर को दोनों छात्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर BHU के हॉस्टल में मिलने बुलाया था। जिसके बाद वहां पर आरोपियों ने डॉक्टर को बंधकर बनाकर उसके साथ जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।

कमरे में बंधक बनाकर डॉक्टर से किया अप्राकृतिक दुष्कर्म
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी दोनों छात्र शास्त्रीय संकाय (3 वर्ष) के छात्र हैं। पढ़ाई के लिए दोनों BHU के ब्यॉयज हॉस्टल में रहते थे। बीते दिन लंका थाने की पुलिस ने दोनों को डॉक्टर द्वारा शिकायत दिए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर ने दोनों पर दुष्कर्म, लूट और मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपी और पीड़ित सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए थे। शिकायत के अनुसार, छात्रों ने अप्राकृतिक दुष्कर्म के दौरान पीड़ित का वीडियो बनाया और फिर 60 हजार रुपए की रंगदारी भी मांगी।

जानिए, आरोपियों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम?
मामले की जांच कर रहे डीसीपी ने बताया कि आरोपी युवकों से पूछताछ में पता चला है कि मैसेंजर और ग्रेंडर ऐप के माध्यम से दोनों छात्रों ने डॉक्टर से दोस्ती की। जिसके बाद उन्होंने तारीख 11\01\2024 को अपने दोस्त के इलाज के बहाने डॉक्टर को हॉस्टल बुलाया। छात्र डॉक्टर को रविदास गेट से अपनी गाड़ी पर बिठाकर रूईया हास्टल (BHU) ले गए, वहां पर कमरे में जाने के बाद उन्होंने डॉक्टर को डरा-धमकाकर उसके कपड़े उतरवा दिए। फिर आरोपियों ने डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इस दुष्कर्म के वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रों ने डॉक्टर से 60 हजार रुपये भी वसूल लिए। आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Content Editor

Anil Kapoor