हैवानियत की हद, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही एक और निर्भया

punjabkesari.in Monday, Jan 22, 2018 - 11:26 AM (IST)

औरैयाः उत्तर प्रदेश में औरैया में एक बार फिर पूरे देश को हिला देने वाला निर्भया कांड जैसा मामला सामने आया है। जहां एक दरिंदा रेप की वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहा तो उसने महिला के गुप्तांग में लोहे की रॉड डाल दी। इसके बाद आरोपी खून से सनी महिला को घटनास्थल पर छोड़ कर भाग निकला। तड़पती महिला की ऐसी हालत को देखते उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक मामला औरेया जिले में द‌िब‌ियापुर क्षेत्र के गांव झपटियापुर गांव का है। महिला के पति ने बताया उसकी पत्नी घर में अकेली थी। उसी समय सोनू पुत्र राम नरेश घर में घुस आया। युवक ने महिला को घर पर अकेला पाकर उसकी पत्नी के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। महिला ने जब इसका विरोध क‌िया तो वहशी दरिंदे ने महिला के गुप्तांग में लोहे की रॉड डाल दी। आरोपी युवक खून से लथपथ मह‌िला को दर्द में तड़पता हुआ छोड़कर मौके से भाग न‌िकला।

वहीं जब घटना की सूचना परिजनों को मिली तो वह दौड़े दौड़े चले आए। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर महिला की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विष्णु गौतम का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट मिलते ही आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।