जब चल रही शादी में बढ़ गया विवाद तो थाने में पहुंचे दूल्हा-दुल्हन और फिर...

punjabkesari.in Thursday, Nov 23, 2017 - 02:53 PM (IST)

कन्नौजः यूपी पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के साथ-साथ अब लोगों की शादियां भी करवाने लगी है। एेसा ही एक उदाहरण कन्नौज में देखने को मिला है। जहां पुलिस ने थाने में ही लड़के और लड़की की शादी करवा दी। थाने में हुई यह शादी चन्द पलो में ही पूरे जिले में जंगल मे आग की तरह फैल गई।

               
इतना ही नहीं अपराधियो और बदमाशों के हाथों में हथकड़ियां पहनाने वाली कन्नौज पुलिस ने लड़के और लड़की को जयमाला पहननवाने के बाद आशीर्वाद भी दिया। पुलिस के इस कारनामे को देखने के लिए मौके पर भीड़ भी जुट गई।
               
दरअसल मामला छिबरामऊ कोतवाली इलाके के नयी बस्ती का है। जहां उसकी शादी कानपुर देहात की रहने वाली दुल्हन प्रियंका के साथ होनी थी। विवाह के दौरान बच्चों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद मामला छिबरामऊ कोतवाली पुलिस के पास पंहुचा। जहां घंटों तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली। जिसके बाद भी दोनों पक्ष रजामंद नहीं हुए।
                              
इस दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप कर थाने में ही दूल्हे-दुल्हन की शादी करा दी। दूल्हा अनूप थाने में हुई शादी को मिसाल बता रहा है। वहीं दुल्हन पुलिस के सहयोग पर उनको धन्यवाद कह रही। वहीं पुलिस अधिकारियों की मानें तो दोनों पक्षों को बहुत समझाया गया, लेकिन बात न बनने पर उन्होंने दूल्हा दुल्हन की रजामंदी के चलते थाने में पुरे रीति-रिवाज से विवाह को सम्पन्न करा दिया। विवाह के दौरान पुलिस कर्मी बाराती बने और वर-वधु को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।