प्रवीण कुमार तोगड़िया का बड़ा बयान, कहा- 'UP का मुख्यमंत्री ही तय करेगा अगला PM कौन होगा'

punjabkesari.in Tuesday, Dec 14, 2021 - 05:59 PM (IST)

हाथरस: अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार तोगड़िया आज एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनेगा वो यह निर्णय करेगा कि भारत का अगला प्रधानमंत्री देश का कौन होगा। उन्होंने कहा भारत का प्रधानमंत्री बनने की डोर उत्तर प्रदेश से होकर जाता है।

उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भाजपा को बाबरी मस्जिद से लड़ने वाले इकबाल अंसारी से प्यार हो गया है राम मंदिर से लड़ने वाले प्रवीण तोगड़िया से प्यार नही है।  अब इकबाल अंसारी से ही भाजपा के लिए सब कुछ हो गए हैं। उन्होंने नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि भारत की राजनीति का हिन्दूकरण हो गया है पहले धर्मनिरपेक्ष बनने की होड़ थी अब हिन्दू बनने की होड़ लगी हुई है। अखिलेश यादव कहते है कि काशी का काम मैंने किया,केजरीवाल कहते है कि में अयोध्या आता हूं योगी जी बार बार अयोध्या जाते रहते है। 

उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आप को बहुमत मिला है  काशी विश्वनाथ के सामने नंदी का भव्य मंदिर बना दो। जब आप मुस्लिम महिलाओं के लिए कानून बना सकते हैं। तो क्या मस्जिद में स्थापित हमारी मां श्रृंगार गोरी के लिए कानून नहीं बना सकते है।  उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कहा देश में मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है। इसे लेकर जल्द से जल्द सरकार कानून कर इस पर रोक लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू के पास यदि पैसा नहीं हैं तो दस हजार चिकित्सकों को जोड़कर इंडिया हेल्पलाइन तैयार की है। गरीब हिंदुओं का उपचार करेंगे साथ ही कोई गरीब हिंदू भूखा नहीं रहेगा।

Content Writer

Ramkesh