प्रदूषण नियंत्रण के लिए बांदा में खुली मिट्टी के बर्तनों की दुकान, DM ने किया सम्मानित

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 06:47 PM (IST)

बांदा: देश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर बांदा में भी अब मिट्टी के बर्तनों का स्टोर खुल गया है जहां दैनिक उपयोग की बहुत सी मिट्टी की वस्तुएं लोगों को यही पर उपलब्ध हो जाएंगी। मिट्टी के वस्तुओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस स्टोर को खोलने वाले दुकानदार को बांदा के जिलाधिकारी ने सम्मानित भी किया है।

बता दें कि बांदा में पहली बार मिट्टी की बनी  आधुनिक वस्तुओं की दुकान खुली है जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है। यहां पर लोग जमकर मिट्टी के बर्तनों और वस्तुओं की खरीददारी कर रहे हैं।

वहीं मिट्टी के बर्तनों के व्यवसाई जितेन्द्र सिंह का कहना है कि  वे जिलाधिकारी की पालीथीन मुक्त बांदा की मुहिम से  प्रभावित होकर यहां पर यह स्टोर खोला है। यहां पर लोग मिट्टी से बने बर्तनों को काफी पसंद कर रहे है। जिससे काफी अच्छी कमाई भी हो जा रही है।

बांदा के जिलाधिकारी हीरालाल का कहना है कि उन्होंने पालीथीन के इस्तेमाल पर रोक और मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करने के लिए जागरूकता की  मुहिम चलाई थी। जिससे प्रभावित होकर यहां पर भी अब मिट्टी की वस्तुओं की एक अच्छी दुकान खुल गयी। जिससे अब लोगों को मिट्टी की बनी आधुनिक वस्तुए यहीं उपलब्ध हो जायेंगी। इनके उपयोग से  जहां एक तरफ ये हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा वहीं प्लस्टिक से बने सामान का उपयोग कम होने से प्रदूषण भी कम होगा। साथ ही मिट्टी से बने बर्तनों के उपयोग से इस उद्दयोग का विकास भी होगा। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के लिए हमने दुकान मालिक को सम्मानित भी किया है।

 

Ajay kumar