अमेठी में धान क्रय केंद्र खुलने के बाद किसानों की मुश्किलें हुई कम

punjabkesari.in Saturday, Dec 02, 2017 - 09:49 AM (IST)

अमेठी: यूपी सरकार की योजनाओं का लाभ अब अमेठी में भी दिखाई देने लगा है। दरअसल अब किसान धान बिचौलियों को न बेच कर सरकार द्वारा खोले गए क्रय केंद्र को बेचेंगे। जिससे किसानों की मुश्किलें कम हो गई है। साथ ही अब किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

जानकारी के मुताबिक जिले में किसानों के लिए 5 संस्थानों के माध्यम से 33 किसान धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें विपणन विभाग सहित 5 संस्थानों के क्रय केंद्र खोलकर किसानों की फसल सीधे इन क्रय केंद्रों पर ली जा रही है। इससे किसानों को फसल का उचित मूल्य मिल रहा है। वहीं केंद्र पर फसल जमा क्रय करने आए किसानों ने बताया कि इन क्रय केंद्रों पर फसल लाने पर निर्धारित मूल्य मिलता है।

जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निरीक्षण के लिए लगाया गया है। किसी भी प्रकार की अनिमितता न हो और धान खरीद के लिए 1 लाख टन का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 15 से 16 हजार टन धान की खरीद हुई है। सभी किसानों का पैसा RTGS के माध्यम से 24 से 48 घंटे के अंदर उनके खाते में दिया जाए इसकी व्यवस्था की गई है।