आधी रात में बुलंदशहर पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा, मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2022 - 12:42 PM (IST)

बुलंदशहर (वरुण शर्मा) : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से प्रदेश में अपराध कम हो रहे है। इसके लिए यूपी पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा चला रखा है। जिससे अपराधियों के भीतर कानून का डर पैदा हो रहा है। इसी ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बुधवार की आधी रात में बीवी नगर क्षेत्र की पुलिस ने गश्त के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।



चोरी के ट्रैक्टर के साथ जा रहे थे आरोपी

जानकारी के अनुसार बुधवार को बीबीनगर क्षेत्र में दो ट्रैक्टर सवार आधी रात को कही जा रहे थे। उसी वक्त बीबीनगर थाने की पुलिस रात्री गश्त पर थी। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो दोनों ट्रैक्टर लेके भागने लगे। पुलिस ने जब दोनों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की तो उनमें से एक आरोपी को गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।    



25 - 25 हजार का इनाम घोषित था दोनों पर

पुलिस ने जब दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो पता चला कि यह दोनों आरोपी बीबीनगर क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी के मामले में वांछित थे। इससे पहले उन्होंने वहां पर एक हत्या भी कर दी थी। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों पर एसएसपी द्वारा 25 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

पुलिस कार्रवाई में जुटी
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि देर रात बीबीनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने के कारण दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में लगी है

 

Content Editor

Prashant Tiwari