ओपिनियन पोल: यूपी में CM पद के लिए अखिलेश पहली पसंद

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2017 - 08:34 AM (IST)

नई दिल्ली\लखनऊ:उत्तर प्रदेश की कुर्सी को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच ए.बी.पी. न्यूज-लोकनीति-सी.एस.डी.एस. के सर्वे के मुताबिक सपा-कांग्रेस गठबंधन को उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सीटें मिलेंगी। यही नहीं सर्वे के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे अधिक पसंद किया गया है। हालांकि उनकी लोकप्रियता में थोड़ी कमी आने की बात सामने आई है क्योंकि इससे पहले के सर्वे में जहां 28 प्रतिशत लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद किया था वहीं अब उन्हें 26 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया।

सर्वे के मुताबिक सपा-कांग्रेस गठबंधन को 35 प्रतिशत, भाजपा गठबंधन को 29 प्रतिशत एवं बसपा को 23 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिलेगा, वहीं अन्य दलों एवं प्रत्याशियों को 13 प्रतिशत लोगों के समर्थन की उम्मीद है। सीटों के मामले में भी सपा-कांग्रेस गठबंधन सबसे आगे है। सर्वे के मुताबिक सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद 18 से 25 वर्ष के युवाओं के बीच भाजपा सर्वाधिक लोकप्रिय है।

किसकी बनेगी सरकार 

पार्टी    सीटें   वोट शेयर 
एस.पी.-कांग्रेस   187-197 35 प्रतिशत   
भाजपा     118-128  29 प्रतिशत 
बसपा   76-86   23 प्रतिशत 
अन्य    05-09   13 प्रतिशत



UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें