CAA पर भ्रमित कर रहा विपक्ष, यह देश जितना हिंदू का उतना ही मुस्लिम का भीः दिनेश शर्मा

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 01:47 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM डॉ दिनेश शर्मा रविवार को आगरा पहुंचे जहां उन्होंने आयोजित नागरिकता संशोधन अधिनियम अभियान गोष्‍ठी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि CAA जनता से कुछ लेने के लिए नहीं बल्कि कुछ देने के लिए बना है। बौखलाया विपक्ष कानून के प्रति भ्रम फैलाकर हिंसा भड़का रहा है लेकिन वो ये भूल गया है कि इस देश के हिंदू और मुस्लिम दोनों समझदार हैं।

अर्जुन नगर स्थित संस्‍कार सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आगे कहा कि गांधीजी ने 1947 में बंटवारे के बाद निराश्रितों को आसरा देने की बात कही थी, वही काम मोदीजी ने किया है। मगर विपक्ष अपना काम भूल रहा है। उसका काम अराजकता फैलाना न होकर सरकार का सहयोग करना है, मगर विपक्ष ने लोगों को भ्रमित करने का काम किया। योगी जी के साफ निर्देश हैं कि किसी निर्दोष पर कार्यवाही नहीं हो, लेकिन दंगाइयों को छोड़ा नहीं जाएगा। उनकी संपत्ति से वसूली सरकार कर रही है। कुछ एनजीओ की प्रदेश में हुए उपद्रवों में भूमिका संदिग्ध मिली है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से जनता के भ्रम को दूर करने के लिए क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क करने को कहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static