विपक्ष जनता को गुमराह करने का कर रहा प्रयासः सुरेश खन्ना

punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2020 - 11:56 AM (IST)

आगराः कासगंज में भाजपा के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के आवास पर प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनभावना के अनुरुप कार्य कर रही है। जिससे विपक्ष बौखला गया है। प्रधानमंत्री ने देश की कई समस्याओं का समाधान किया है जो विपक्षियों को रास नहीं आ रहा है इसी वजह से विपक्ष जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

विपक्ष कुंठित है, जनता ने उसे नकार दिया है
उन्होंने कहा कि देश में हो रहे CAA  के विरोध के लिए विपक्ष जिम्‍मेदार है। विपक्ष कुंठित है, जनता ने उसे नकार दिया है। यही कारण है विपक्षी सीएए को लेकर आम जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। लेकिन भारत सरकार विपक्ष के इस मंसूबे को सफल नहीं होने दे रही। सीएए के प्रति लोगों को जागरुक किया जा रहा है। उन्‍हें बताया जा रहा है कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की भी नागरिकता छीनेगा नहीं बल्कि नागरिकता देगा। मोदी ने विपक्ष को बेरोजगार कर दिया है।

यह कल्याणकारी बजट है
बजट को लेकर उन्होंने कहा कि वर्षो बाद ऐसा कल्याणकारी बजट आया है जिसमें मध्यम वर्ग और महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। बजट पूरी तरह संतुलित है और उत्साह बढ़ाने वाला है। केंद्र सरकार की हर योजना, समाधान पर विपक्ष अपनी नकारात्मक छवि जनता के सामने पेश कर रही है।

शाहीन बाग कांड विपक्ष की देन है
दिल्ली के शाहीन बाग पर उन्होने कहा कि यह सब विपक्ष की देन है। दिल्ली में भाजपा की लहर है पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी के परिवार में हुई शादी में शामिल होने के लिए वित्‍त राज्‍य मंत्री कासगंज आए थे। समारोह में उन्होंने वर एवं वधु को आशीर्वाद दिया। वित्त मंत्री का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नवल कुलश्रेष्ठ, डॉ. बी.डी राना, शरद गुप्ता, नीरज शर्मा, राजीव माहेश्वरी, राकेश माहेश्वरी, सर्वोदय माहेश्वरी आदि प्रमुख रहे। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static