विपक्षी दलों ने जनता को महज वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया : केशव मौर्य

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 10:42 AM (IST)

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक विरोधी पार्टियों पर जनता को महज वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा और बसपा ने कभी अवाम के भले के लिए काम नहीं किया। 

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य के वर्तमान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर में आईटी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने‘गरीबी हटाओ’की बातें तो की लेकिन उन्होंने आम लोगों को महज वोट बैंक की तरह ही इस्तेमाल किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाज के सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। इसके अच्छे नतीजे भी सामने आ रहे हैं।   

मौर्य ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी ने नोटबंदी पर नाराजगी जाहिर की। आम लोगों ने नोटबंदी को सराहा लेकिन कांग्रेस की चार पीढिय़ों की काली कमाई नेस्तनाबूद हो गई। भाजपा भविष्य में भी देश हित के लिए कड़े फैसले लेने से नहीं हिचकेगी। भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजय राय ने इस मौके पर कहा कि वह विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को नमो एप्लीकेशन से जोडऩे जा रहे हैं। यह अभियान आगामी 20 नवंबर तक जारी रहेगा।   

Ruby