सरकार की योजनाओं की सफलता से बौखलाए विपक्षी दल: महेंद्र सिंह

punjabkesari.in Friday, Aug 20, 2021 - 04:48 PM (IST)

गोंडा: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब जनता को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दे कर लाभ पहुंचाने का काम किया है। परंतु विपक्ष को गरीबों को उनका हक मिले यह उन्हें रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा पूरे देश में 8 करोड़ लोगों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है। उन्होंने कहा, अकेले यूपी में 1.38 करोड़ लोगों को उज्जवला योजना का लाभ मिला है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, जनता से पैसा लेने के बाद भी कांग्रेस ने जनता को गैस का कनेक्शन नहीं दे पाई। मोदी सरकार की इस सफलता से विरोधियों में बौखलाहट आ गई है।

वही आम आदमी पार्टी संजय सिंह के द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप के सवाल को मंत्री ने सिरे नकारत दिया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी मोदी योगी की नेतुत्व में सबका साथ सबके विकास के साथ काम कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में एक फिर भाजपा की सरकार बनेंगी। 
 

Content Writer

Ramkesh