योगी ने सपा- बसपा पर साधा निशाना, कहा- 10 मार्च को नतीजे आते ही बिल में छुप जाएंगे विपक्षी

punjabkesari.in Sunday, Jan 30, 2022 - 03:32 PM (IST)

हापुड़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'प्रभावी मतदाता संवाद' कार्यक्रम में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा पिछली सरकारों में उत्तर प्रदेश दंगों के लिए जाना जाता था। आज प्रदेश विकास के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा आज प्रदेश के युवाओं को पढ़ाई के लिए दूसरे प्रदेशों की दौड़ नहीं लगानी पड़ती। उन्होंने कहा कि सपा बसपा अपराधियों को टिकट दिया है। इनकी पूरी गर्मी 10 मार्च को निकल जाएगी। योगी ने कहा कि जो आज विपक्ष के लोग बिल से बाहर निकले है वो रिजल्ट आते ही बिल के अन्दर में छिप जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज हापुड़ में ही भाजपा सरकार के प्रयासों से राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय पॉलीटेक्निक के साथ ITI भी बन रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हापुड़ में  बुनियादी नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए हमने यहां अनेक परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया।

 उन्होंने कहा कि ₹52 करोड़ की लागत से 4 रेल उपरिगामी सेतु, लगभग ₹15 करोड़ की लागत से मंडी समिति का आधुनिकीकरण भी भाजपा सरकार ने यहां किया। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने 'अंत्योदय' की संकल्पना को साकार करते हुए वृद्धों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को सालाना ₹12000 पेंशन की सुविधा प्रदान की है। हमारी सरकार ने  प्रदेश के गन्ना किसानों का ₹1.45 लाख करोड़ का गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। ₹1500 करोड़ का भुगतान हापुड़ के 52 हजार से अधिक गन्ना किसानों को हुआ है। किसानों की खुशहाली सुनिश्चित करता यह 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' है। किसानों की सम्पन्नता और उत्तर प्रदेश की समृद्धि का रास्ता 'उन्नत खेती' से होकर जाता है। अब कृषि प्रशिक्षण हो या बीज एवं रोपण सामग्री का परीक्षण, सब कुछ सरलता से उपलब्ध है। उन्होंने एक बार फिर जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को एक बार फिर जिताएं। जिससे विकास के हो रहे कार्य को लगातारी जारी रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static