प्रियंका गांधी वाड्रा का दावा- UP विधानसभा चुनाव 2022 में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी

punjabkesari.in Friday, Jul 02, 2021 - 05:31 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव और उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी करने का आह्वान करते हुए दावा किया कि चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार शुक्रवार को प्रयागराज और सुल्तानपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ''चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी। संगठन निर्माण का काम सबसे महत्वपूर्ण है और पदाधिकारी मजबूती से जुटे रहें।'' कांग्रेस जोनवार प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष, जिला और शहर अध्यक्षों के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार के शिविर में प्रियंका ने मजबूत संगठन, बूथ निर्माण और सोशल मीडिया पर मंथन किया। इस अवसर पर बढ़ती महंगाई, खेती किसानी के सवाल पर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।

Content Writer

Umakant yadav