Alliance के सवाल पर बोले बसपा प्रदेशाध्यक्ष विश्वनाथ पालः हमारा जनता से गठबंधन, बाकी का दलों से

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 06:57 PM (IST)

अयोध्या: गठबंधन को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन जनता से है और बाकी का दलों से। बसपा दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यक एवं न्याय प्रिय ब्राह्मण, क्षत्रिय की चहेती पार्टी है। उन्होंने सपा पर भर्तियों को खत्म करने और भाजपा पर निजीकरण का आरोप लगाया। वह मकबरा स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी संस्थापक कांशीराम की 90वीं जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित - कर रहे थे।

राम जन-जन की आस्था के प्रतीकः डॉ. ओपी तिवारी
उन्होंने कहा कि पार्टी ने अंबेडकरनगर निवासी कारोबारी और ब्राह्मण चेहरे सच्चिदानंद पाण्डेय को लोकसभा प्रभारी घोषित किया है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने संस्थापक के चित्र पर पुष्पार्चन और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश महासचिव व पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. ओपी तिवारी ने कहा कि राम जन-जन की आस्था के प्रतीक हैं।

बसपा के दो पूर्वमंत्री समेत सपा के कई पूर्व विधायक हुए भाजपाई
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष शुक्रवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बसपा के पूर्व राज्य मंत्री अच्छेलाल निषाद (बांदा), बसपा के पूर्व राज्य मंत्री सिद्ध गोपाल साहू (महोबा) समेत सपा के कई पूर्व विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान नेताओं ने प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने के साथ मोदी की प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी ताजपोशी का संकल्प लिया।

कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
भाजपा में शामिल होने वालों में सपा के पूर्व एमएलसी एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह (झांसी), बसपा के पूर्व विधायक व सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मधुसूधन शर्मा (आगरा), माध्यमिक शिक्षक संघ से पूर्व शिक्षक क्षेत्र एमएलसी प्रत्याशी महेन्द्र नाथ राय (लखनऊ), बसपा के पूर्व विधायक डा. हाफिज इरशादं (आजमगढ़), पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सियावती शुक्ला (उन्नाव), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अंजलि मौर्या (रायबरेली), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेलेन्द्र सिंह (आगरा), सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी / पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लाल सिंह लोधी (आगरा) ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Content Writer

Ajay kumar