हमारी सरकार में 500-1000 में काम हो जाता था, आज दरोगा जी 10 हजार के नीचे बात नहीं करते: शिवपाल

punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2020 - 01:18 PM (IST)

गोण्डा: समाजवादी प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा कि भाजपा के जाने के बाद ही उत्तर प्रदेश की हालत में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में जनता त्रस्त हो चुकी हैं और खराब कानून व्यव्स्था के कारण सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार (समाजवादी पार्टी) में 100,500 और 1000 में काम हो जाता था लेकिन आज दरोगा 10 हजार के नीचे बात ही नहीं करते। उन्होंने कहा कि कहीं अगर छूठी रिपोर्ट का खत्म करवाना है तो फिर 50 हजार से 1 लाख लेते हैं।    

प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और उनको सरकार का संरक्षण मिल रहा है। राज्य में कहीं भी कोई सुरक्षित नहीं है। किसानों को पराली जलाने के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होनें आरोप लगाया कि सरकार ऩे अपने किए वादों को न निभा कर जनता को छला है।

शिवपाल बलरामपुर जाते समय रास्ते में मीना दरबार पहुंचे थे जहां उन्होनें बाबा जी के मजार पर चादर चढ़ाई। इसके अलावा यादव ने इटियाथोक क्षेत्र में रामदेव स्मारक बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण मे अभिनंदन समारोह क़ो भी संबोधित किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static