पद्मश्री गोपालदास नीरज को पड़ा दिल का दौरा, आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 04:21 PM (IST)

आगराः मशहूर कवि और गीतकार पद्मश्री गोपाल दास नीरज को दिल का दौरा पड़ा है। जिसके चलते उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आगरा के लॉट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 93 साल के गोपाल दास नीरज को पहले आगरा के कमला नगर स्थित साईं ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर ने उन्हें लॉट्स अस्पताल रेफर कर दिया।

बता दें कि गोपालदास नीरज का जन्म: 4 जनवरी 1925 को ब्रिटिश भारत के संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध, जिसे अब उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाता है, में इटावा जिले के पुरावली गांव में बाबू ब्रजकिशोर सक्सेना के यहां हुआ। गोपालदास हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक, एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक हैं। वे पहले व्यक्ति हैं जिन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में भारत सरकार ने दो-दो बार सम्मानित किया, पहले पद्म श्री से, उसके बाद पद्म भूषण से। यही नहीं, फ़िल्मों में सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन के लिए उन्हें लगातार तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला।

Ruby