रमज़ान का पाक महीना हुआ शुरू, महामारी से निजात पाने के लिए रोजेदार कर रहे हैं दुआ

punjabkesari.in Wednesday, Apr 14, 2021 - 01:33 PM (IST)

प्रयागराज: रमजान के पाक महीने की आज से शुरुआत हो गई है। पूरे देश में आज पहला रोज़ा है। रमजान के ठीक एक महीने के बाद ईद मनाई जाती है।मुसलमानों के इस पाक और मुबारक महीने में हर मुसलमान अल्लाह को याद करता है और दिन भर बिना कुछ खाए पिए रहता है। प्रयागराज में भी दुकाने सज गई हैं और लोग रमजान की खारीददारी में लग गए हैं। रमजान आते ही खजूर की बिक्री तेजी से होती है, क्योंकि रोज़ा तोड़ते समय सबसे पहले खाया जाता है। बाज़ार में महिलाए रमज़ान के लिए तमाम चीजों की खरीदारी कर रही हैं। पूरेेे देश में फैली वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से रोजेदार काफी परेशान है। उनका कहना है कि वह इस बार इबादत के पाक महीने में खुदा से दुआ करेंगे कि इस बीमारी को जल्द से जल्द देश दुनिया से दूर करें।

रमजान के पाक महीने के लिए सामान लेने वाले खरीददारों की भीड़ से गुलजार हैं। प्रयागराज के बाजार में कोई खजूर खरीद रहा है तो कोई सूतफेनी तो कोई सहरी और इफ्तार के सामान। इस बार ईरान से आए खजूर की ज्यादा डिमांड है। हालांकि देश में कोरोना महामारी के चलते बाजारों मेंं उतनी रौनक नहीं दिख रही। जितनी पहले दिखा करती थी, लेकिन लोग रमजान महीने के दौरान जरूरत के सामान लेने के लिए बाजारोंं में निकल रहे हैं। लोगों में कोरोना का खौफ भी दिखाई दे रहा है और उनका कहना है कि वह इस बार इबादत में कोरोना महामारी भी जल्द दूर हो इसकी भी दुआ करेंगे। इस्लामी कैलेण्डर के 12 महीनों में रमजान को सबसे पाक (पवित्र) और मुक़द्दस (इबादत के लिए महत्वपूर्ण ) महीना माना जाता है। कहा जाता है कि रमजान के महीने में तीस रोज़े रखकर अल्लाह की इबादत करने वालों के सारे गुनाह माफ़ हो जाते हैं और ज़िंदगी ख़त्म होने पर उन्हें जन्नत में जगह दी जाती है।

          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static