UP Panchayat Election 2021: कांग्रेस ने जारी की पहले चरण के उम्मीदवारों की पहली सूची
punjabkesari.in Sunday, Apr 04, 2021 - 10:12 AM (IST)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शनिवार को कर दी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में प्रथम चरण के आगरा, अयोध्या, बरेली, भदोही, गाजियाबाद, गोरखपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कानपुर, महोबा, प्रयागराज, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीरनगर एवं श्रावस्ती जिलों के कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों की घोषणा की है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण मे कांग्रेस पार्टी प्रयागराज(गंगापार) के अधिकृत जिला पंचायत के प्रत्याशियों की सूची गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र यादव ने की जारी।
— Prayagraj Congress (@INCPrayagraj_) April 3, 2021
आप सभी प्रत्याशियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं।@INCUttarPradesh @priyankagandhi @AjayLalluINC pic.twitter.com/n9oHguJjpG