पंचायत चुनाव: तीसरे चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूरी, 18 जोन और 85 सेक्टर में बंटा पीलीभीत

punjabkesari.in Sunday, Apr 25, 2021 - 03:15 PM (IST)

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सोमवार को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस चुनाव में 12 लाख 79 हजार 302 मतदाता वोट डालेंगे।

अधिकृत सूत्रों ने रविवार को बताया कि जिला पंचायत सदस्य के 34 पदों के लिए कुल 510 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 12 लाख 79 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रधान पद के लिए 720 पद हैं, 3 ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने जाने के बाद अब 717 ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 4495 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिले में 845 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के पद हैं। 30 पदों पर बीडीसी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। शेष 815 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए कुल 3290 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 8881 पद हैं।

इन पदों के लिए कुल 8,605 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 4,898 ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया। शेष पदों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। उन्होने कहा कि जिले को 18 जोन और 85 सेक्टर में बांटा गया है। जिला प्रशासन ने 51 अति संवेदनशील प्लस और 256 अति संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर इन इलाकों पर पुलिस प्रशासन तैनात कर विशेष नजर रखेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static