कोरोना से जंग हारे ‘ख्याल गायकी’ के धुरंधर पंडित राजन मिश्र

punjabkesari.in Monday, Apr 26, 2021 - 09:03 AM (IST)

नई दिल्ली/वाराणसीः दुनिया भर में खौफ का पर्याय बन चुके कोरोना वायरस का मौत से दोस्ती गहराता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा दर्ज हो रहा है। इसकी चपेट में आकर कई परिवार उजड़ गए तो कई शख्सियतों ने हमें अलविदा कह दिया। इसी सूची में ‘ख्याल गायकी’ के धुरंधर पंडित राजन-साजन की जोड़ी टूट गई। पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्रा का रविवार शाम कोरोना से निधन हो गया। वह 70 साल के थे।

इस बाबत परिजनों ने बताया कि पंडित मिश्रा कोरोना पॉजिटिव थे और रविवार सुबह हृदय संबंधी समस्या सामने आने पर उन्हें दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर ढाई बजे और शाम साढ़े पांच बजे उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा। शाम साढ़े छह बजे वह दुनिया को अलविदा कह गए।

आगे बता दें कि पंडित संगीत के बनारस घराने से ताल्लुक रखते थे। वह अपने भाई साजन मिश्रा के साथ ‘ख्याल गायकी’ के धुरंधर कहलाते थे। 1978 में उन्होंने विदेश में अपना पहला संगीत कार्यक्रम श्रीलंका में दिया था। कला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें साल 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static