पंडित को मनमानी दक्षिणा न मिलने पर लड़का-लड़की पक्ष में विवाद, बगैर दुल्हन के बैरंग लौटी बारात

punjabkesari.in Wednesday, May 02, 2018 - 12:58 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शादी की खुशियां उस समय गम में तब्दील हो गई जब पंडित की दक्षिणा को लेकर विवाद हो गया। दक्षिणा के विवाद को लेकर शादी में मामला इस कदर बढ़ गया कि दुल्हन ने फेरो के बाद भी दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इंकार कर दिया। देखते ही देखते वधु पक्ष के लोगों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। पहले विवाह मंडप में ही समझौता चलता रहा, लेकिन जब बात नहीं बनी तो लड़की वालों ने पूरी बारात को थाने भिजवा दिया।

जानकारी के मुताबिक मामला थाना टीपीनगर क्षेत्र के ईहा पैलेस का है। जहां पूरी रीति रिवाज के साथ पिंकी और मनीष की शादी हो रही थी, लेकिन फेरों के वक्त पंडित की दक्षिणा को लेकर दोनों पक्षों में बहस छिड़ गई। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया। जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने हाथापाई करने का आरोप लगाते हुए शादी से इंकार कर दिया। 

उधर, दुल्हन शादी न करने पर अड़ गई और उसके परिजनों ने शादी में खर्च हुई रकम की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। जिसके बाद जब लड़के पक्ष के लोग खर्च देने को तैयार नहीं हुए तो दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए पूरी बारात को थाने भिजवा दिया । घंटो की मशक्कत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और दूल्हा बैरंग बिना दुल्हन के वापस लौट गया।

Ruby