पारस शुक्ला बने प्रदेश युवा कांग्रेस (पश्चिमी) के अध्यक्ष, बैठक में वक्ताओं ने कहा- कांग्रेस पार्टी को मिलेगी मजबूती

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2024 - 08:47 AM (IST)

लखनऊ: पारस शुक्ला को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पश्चिमी) का अध्यक्ष बनाया गया है। इसको लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी की ओर से पत्र जारी किया गया। पारस शुक्ला बरेली महानगर कांग्रेस अजय शुक्ला के बेटे हैं। अजय शुक्ला के पिता पंडित राम स्वरूप शुक्ला लगातार 12 साल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। पारस शुक्ला के अध्यक्ष बनाये जाने पर बरेली में महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष अजय शुक्ला के निवास पर बैठक हुई, जिसमें पारस शुक्ला के नियुक्त होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। मिठाई बांटी गई।


पारस शुक्ला को अपनी मेहनत का परिणाम मिला
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एनएसयूआई के जमाने से ही कठोर परिश्रम कर अपनी पहचान बनाने वाले पारस शुक्ला को अपनी मेहनत का परिणाम मिला है। पारस शुक्ला के पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेसी विचारधारा की है। वक्ताओं ने कहा कि हमें आशा है कि पारस शुक्ला के अध्यक्ष बनने से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।



बरेली का इतिहास बनने जा रहाः योगेश जौहरी
पूर्व पार्षद महेश पंडित ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की वीर कही जाती है। पीसीसी सदस्य योगेश जौहरी ने कहा कि बरेली का इतिहास बनने जा रहा है। पारस शुक्ला ने विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ा। डॉक्टर शरबत हुसैन हाशमी ने कहा कि उन्होंनें विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी को हमेशा मजबूत करने का काम किया है। बधाई देने वालों में बरेली महानगर प्रवक्ता योगेश जौहरी, सरदार इकबाल सिंह वाले, हाजी सुलतान, फिरोज खान, मुकेश वाल्मीकि, राहुल शुक्ला, रवि पाल, आदि शामिल रहे।

Content Writer

Ajay kumar