वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने की प्रेसवार्ता, कहा- 5 वर्षों में जीडीपी में हुआ बड़ा इजाफा

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 02:21 PM (IST)

लखनऊ: यूपी के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आज भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों बातचीत करते हुए विभागीय उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यूपी की जीडीपी 17 लाख करोड़ से भी ज्यादा है। 5 वर्षों में जीडीपी में बड़ा इजाफा हुआ है। 

सुरेश खन्ना ने कहा कि क्रेडिट डिपॉजिट अनुपात में भी बड़ी वृद्धि होने के साथ बैंकिंग सिस्टम में बैंक सखी ने बड़ा रोल निभाया है। उन्होंने बताया कि डिजिटल ट्रांजेक्शन में भी बड़ी वृद्धि हुई है। डिजिटल ट्रांजेक्शन 391 करोड़ तक पहुंचा है। 5 लाख करोड़ से भी ज्यादा का यूपी का बजट साइज है। 

Content Writer

Imran