दलितों-पिछड़ों को BJP ही दे रही राजनीति में भागीदारी: डॉ. निर्मल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2020 - 06:32 PM (IST)

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा है कि दलितों को राजनीति में केवल भारतीय जनता पार्टी ही भागीदारी दे रही है। अन्य राजनीतिक दल केवल वोट लेने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम में दलितों-पिछड़ों और महिलाओं की भागीदारी को और भी मजबूत किया है। जबकि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हमेशा दलितों और पिछड़ों को ठगने का काम किया है। यादव के परिवारवाद से प्रदेश की जनता परेशान है। यह लोहिया का समाजवाद नहीं, बल्कि अखिलेश यादव का परिवारवाद है।

डॉक्टर निर्मल ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने 41 पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस टीम में महिलाओं और युवाओं को सबसे अधिक तरजीह दी गई है। जातीय समीकरण को संतुलित और सभी की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए पिछड़ी जतियों के 12 पदाधिकारी बनाए गए हैं। आठ दलित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। दलितों को राजनीति में भाजपा ही भागीदारी दे रही है, अन्य राजनीतिक दल केवल वोट लेने का काम करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static