पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त सपा विधायक सुभाष पासी पार्टी से निष्कासित, BJP में शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 02, 2021 - 01:26 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान चुनाव में महज कुछ ही महीनों का वक्त बचा हुआ है  ऐसे में नेताओं का पार्टी में आने जाने का सिलसिला भी जारी है।  इसी क्रम में गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। माना जा रहा है कि  सुभाष पासी का क्षेत्र में काफी अच्छी पकड़ है ऐसे में समाजवादी पार्टी के लिए यह इस सीट से काफी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।  वहीं समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीट कर बताया कि गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा से सपा विधायक सुभाष पासी  को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

बता दें कि सुभाष पासी मूल रूप से मालवीय नगर, नगर पंचायत सैदपुर, के रहने वाले हैं उनकी पत्नी रीना पासी जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 1975 में पुणे बोर्ड महाराष्ट्र से हाईस्कूल तक की शिक्षा प्राप्त की।   वर्ष 2012 में चुनाव लड़े और विधायक बन गए। इनका मुख्य कारोबार मुंबई में है और परिवार के साथ वहीं रहते हैं।सपा विधायक सुभाष पासी के अलावा कुछ और विधायकों के साथ ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य भी भाजपा में शामिल होंगे। वहीं बसपा के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पार्टी की सदस्यता लेंगे। अब  देखना होगा कि अब सपा वहां पर किसे अपना प्रत्याशी बनाकर 2022 विधानसभा चुनाव में उतारेगी। 

Content Writer

Ramkesh