त्यौहारों पर मिलेगी यात्रियों को सुविधा, बस्ती-गोरखपुर मंडल में चलेंगी 12 रूटों पर अतिरिक्त बसें

punjabkesari.in Friday, Nov 03, 2023 - 04:12 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे त्यौहारों को लेकर परिवहन निगम द्वारा यात्रा को सुलभ बनाने के लिए 12 रूटों पर अतिरिक्त बसें चलेगी। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली तथा छठ पूजा को लेकर यात्रियों के सुविधाओं के लिए परिवहन निगम की 200 अतिरिक्त बसें चलायी जायेंगी क्योंकि इन त्यौहारों में यात्री बड़ी संख्या मे आते है और ट्रेनों की सीटे फुल हो जाती हैं।


12 रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 12 रूटों पर अतिरिक्त बसें चलेगी। इससे यात्रियों को यात्रा करने मे सहायता मिलेगी। बस्ती तथा गोरखपुर मण्डल के जिलो से बसको चलाया जायेगा। गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा,कानपुर,प्रयागराज,वाराणसी से बड़ी संख्या मे यात्री आते है अब इन लोगो को यात्रा मे कठिनाइयों का सामना नही करना पड़ेगा।


'सभी रूटों पर 200 बसें चलेगी'
उन्होंने यह भी बताया कि बस्ती कानपुर मार्ग पर बस्ती डिपो की 10 बसें चलेगी। देवरिया-दिल्ली मार्ग पर देवरिया डिपो की नौ बसें सेवा देगी। सोनौली-दिल्ली मार्ग पर सोनौली, गोरखपुर व राप्तीनगर डिपो की 21 बसें चलेगी। गोरखपुर-दिल्ली मार्ग गोरखपुर, राप्तीनगर की 10-10 और बस्ती डिपो की 5 बसें चलेगी। गोरखपुर तथा राज्यमुख्यालय मार्ग पर गोरखपुर डिपो की 18 बसे सेवा देगी। ऐसे ही सभी रूटों पर 200 बसें चलेगी।

यह भी पढ़ेंः कलयुगी पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, दो साल तक किया दुष्कर्म; फिर पति ने भी कराया देह व्यापार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया। फिर ढाई लाख रुपए में सौदा कर उसका विवाह कर दिया। विवाह के बाद पति ने भी उसके साथ जुल्म किया। वो उससे देह व्यापार कराने लगा। इसके बाद युवती जब गर्भवती हो गई तो उसका पति उसे रखने से इनकार कर दिया और उसे छोड़कर भाग गया।

 

Content Editor

Pooja Gill