कानपुर ट्रेन हादसा: मृतकों की संख्या 142 पहुंची, 200 से अधिक घायल (Pics)

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2016 - 03:22 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के पुखरायां रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह इन्दौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दर्दनाक हादसे में 142 यात्रियों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हो गए। रेलवे के मुताबिक, अब घायलों में से मौतों की संख्‍या में लगातार वृद्धि‍ हो रही है। शवों को निकालने के लिए बोगियों को काटना पड़ रहा है। अभी उन 62 मृतकों की लि‍स्‍ट जारी की गई है, जि‍नकी पहचान हो चुकी है। बाकी मृतकों की पहचान की जा रही है।

इन मृतकों की हुई पहचान:-
1. नवीन कुमार तिवारी पुत्र नागेंद्र कुमार तिवारी (55) निवासी पालामऊ झारखंड
2. महेश कुशवाहा पुत्र गंगा राम कुशवाहा (36) लसोडिया, इंदौर मध्य प्रदेश
3. मुकेश कुमार पुत्र मुन्ना लाल (45) बलिया, यूपी
4. मदन राम पुत्र अजीत राम (62) पटना, बिहार
5. अनिकेत पुत्र धर्मेंद्र सिंह (08) देवास, मध्यप्रदेश
6. आकिब पिता असलम (24) फिरोजाबाद
7. प्रतिभा पत्नी रीतेश सोनी (20) इंदौर मध्य प्रदेश
8. वजीर आलम पुत्र वसीर अंसारी (35) मोतिहारी
9. परशुराम पुत्र मोहनराम (42) बलिया
10. राजू पुत्र मेवालाल (31) अंबेडकरनगर
11. ज्योति पुत्री सती प्रसाद (21) कानपुर 
12. रेखा देवी पत्नी प्रमोद कुमार (45) निवासी पटना
13. मीरा चंदेल पत्नी धर्मेंद्र (45) देवास मध्य प्रदेश
14. आकांझा पुत्री धर्मेंद्र सिंह चंदेल (09) देवास, मध्‍यप्रदेश 
15. प्रकाश कुमार पुत्र वीरेंद्र प्रकाश (22) निवासी पटना
16. रितिका श्रीवास्तव पुत्री एसके श्रीवास्तप (19) लखनऊ
17. राजकुमार पुत्र दयापाल (55) फतेहपुर यूपी
18. नीता गुजराती पत्नी जगमोहन गुजारी (50) इंदौर, मध्य प्रदेश
19. मोनू विश्वकर्मा पुत्र जयराम विश्वकर्मा (25) अंबेडकरनगर
20. मध्यप्रदेश बजरंगी प्रताप राजा पुत्र रामदेव आजमगढ़

UP Breaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें