तिरंगे में शव लपेटकर हुआ मोर का अंतिम संस्कार, UP पुलिस ने दिया सैल्युट

punjabkesari.in Saturday, Mar 20, 2021 - 06:30 PM (IST)

कानपुरः तिरंगे में शव लपेटे जाने का प्रोटोकॉल अब तक सिर्फ शहीद जवानों और देश की महान हस्तियों तक सीमित था,,,लेकिन आपने किसी मोर को तिरंगे में लपेटकर अंतिम संस्कार करने की बात सुनी है? शनिवार को औद्योगिक नगरी कानपुर में पुलिस ने एक मोर का अंतिम संस्कार करने से पहले तिरंगे में लपेटकर उसका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रीय पक्षी को सैल्यूट किया।

बता दें कि कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र के गंगा बैराज पर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। गंगा बैराज पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने अपने बड़े अफसरों को इसकी जानकारी दी। राष्ट्रीय पक्षी के मौत की सूचना मिलने पर कर्नलगंज थाने के डिप्टी एसपी त्रिपुरारी पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने मातहतों से तिरंगा मंगवाया और पूरे सम्मान के साथ मोर को उसमे लपेटकर चौराहे पर बने चबूतरे पर रक्खा गया।

इसके बाद सभी पुलिस कर्मियों ने मोर पर पुष्प चढ़ाकर श्रदा सुमन अर्पित कर सम्मान में सेल्यूट किया। हालाँकि कानपुर पुलिस का यह कार्य काफी सराहनीय है, लेकिन वन्यजीव संरक्षण एक्ट 1972 दायरे में आ सकती है क्योकि इस एक्ट के तहत जानवर के शवों पर राज्य का अधिकार होता है और उनको जलाने या दफ़नाने का अधिकार स्टेट फारेस्ट डिपार्टमेंट के पास होता है।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi