पुलिसकर्मी को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पिटा, जानें वजह

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2020 - 05:09 PM (IST)

अलीगढ़ः खाकी वर्दी यानी की पुलिस जिसका नाम ही काफी होता है। मगर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अलग ही दृश्य दिखा। जहां एक पुलिसकर्मी को स्थानीय लोगों ने महिला संग दबोचा और  उसके पति संग मिलकर पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के नगला पटवारी निवासी एक महिला के घर पर एक पुलिसकर्मी लगातार आता जाता रहता था। स्थानिय लोगों ने इस बात को नोटिस किया। इसके बाद लोगों और महिला के पति ने रंगे हाथ उसे दबोच लिया और पीले रंग के सिविल कपड़ों में दिख रहे सिपाही के साथ लोगों ने जमकर मारपीट की, यहां तक की लोगों ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

वहीं लोगों का आरोप है कि यह पुलिसकर्मी थाना खैर मैं तैनात है। जिसके इस महिला से अवैध संबंध हैं। हालांकि पिटाई के दौरान आरोपी पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गया है। महिला के पति और स्थानीय लोगों की तरफ से थाना क्वार्सी में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

वहीं सीओ तृतीय, डॉ. अनिल समानिया ने इस मामले को बताया तो बताई घटना कुछ और ही बयान कर रही है। क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन के बताए अनुसार एक ताहिर हुसैन नाम के हेड कांस्टेबल का नगला पटवारी निवासी सलाउद्दीन के घर पर पिछले 1 वर्ष से आना जाना था। सलाउद्दीन द्वारा देर रात थाना क्वार्सी में एक शिकायत पत्र दिया गया है। कि उसकी पत्नी पिछले 15 दिनों से लापता थी। हेड कांस्टेबल ताहिर हुसैन और साथ में दो अन्य युवक उसकी पत्नी को घर पहुंचाने गए थे। सलाउद्दीन ने महिला को रखने से मना कर दिया तो हेड कांस्टेबल और उसके बीच का सुनी हो गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static