UP में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, प्रयागराज में टूटा गर्मी का रिकार्ड

punjabkesari.in Friday, May 31, 2019 - 01:58 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल है और प्रयागराज में ताममान का 25 साल का पुराना रिकार्ड टूट गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य में सबसे गर्म प्रयागराज रहा जहां अधिकतम तापमान 48.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। इसके पहले 30 मई 1996 को इलाहाबाद का तापमान 48.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राज्य के सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।

बांदा में सामान्य से पांच अधिक 48.02, लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44.08 ,वारणसी ,हमीरपुर ,आगरा, में 46 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। इसके अलावा सुल्तानपुर में सामान्य से छह अधिक 45.06 ,कानपुर और चुकर् में सामान्य से पांच अधिक 45.08 डिग्री सेल्सियस जबकि सामान्य से चार अधिक 46 07, झांसी में दर्ज किया गया। मेरठ में भी अधिकितम तापमान सामान्य से चार अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के सभी जिलों में 41 डिग्री के पार तापमान रहा।       

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्म हवा चलेगी और मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ के आसपास शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री के रहने की संभावना है।  इस बीच मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जे पी गुप्ता का कहना है कि दो दिन बाद अगर मौसम में नमी होती से तो तापमान में गिरावट आ सकती है। अभी कम से कम 48 घंटे गर्मी में कमी आने की संभावना नहीं है। चिकित्सकों के अनुसार अचानक बढ़े तापमान को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि वे खाली पेट गर्मी में नहीं निकले। पानी के अलावा तरबूज और खरबूजे का अधिक से अधिक सेवन करें।       

 

 

 

 

Ruby