पारिवारिक विवाद में C O ऑफिस के छत पर भिड़े दो पक्ष के लोग, जमकर हुई पत्थरबाजी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2022 - 06:53 PM (IST)

बुलन्दशहर (वरुण शर्मा) : बुधवार को जिला पुलिस ऑफिस में समझौते के लिए आए दो पक्ष के लोग CO ऑफिस के छत पर आपस में ही भीड़ गए। एक दूसरे से जमकर गाली गलौज करने के बाद दोनों पक्ष हाथापाई करने लगे। मारपीट और पत्थरबाजी में महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों को आपस में लड़ता देख पुलिस ने सबको अलग करने के साथ ही घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।  



पारिवारिक विवाद में आए थे कचहरी

आपको बता दें कि ये दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है। इनमें से एक पक्ष की लड़की दूसरे पक्ष के घर में ब्याही हुई है। शादी के बाद से लड़की और लड़के के बीच बन नहीं रही थी। जिसके बाद दोनों पक्ष कोर्ट में आए थे। जहां किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और गाली गलौज के साथ हाथापाई करने लगे। इसी बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। लोगों को इस प्रकार से हाथापाई करते देख SSP कार्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्ष को अलग कराया।



दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया

जब इस मामले में ASP अनुकृती शर्मा ने बताया की आज दोपहर में SSP ऑफिस के प्रांगण में इस प्रकार हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने दोनों पक्ष के करीब 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना में घायल आरोपियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





 

Content Editor

Prashant Tiwari