ठाकुर बांके बिहारी के दर्शनों के लिए उमड़ा जनसैलाब, जाम हुईं गलियां; घंटों तक लाइन में लगे रहे श्रद्धालु

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 02:16 PM (IST)

Banke Bihari Temple: वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में हर दिन दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। आज यानी रविवार को भी ठाकुर जी के दर्शन करने के लिए सुबह से ही मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया। सुबह से ही मंदिर में 500 मीटर से अधिक लंबी कतारें लगी हुई थी। लोगों ने भीड़ और धक्का मुक्की के बीच ठाकुर जी के दर्शन किए। भीषण गर्मी और धूप के बीच भी लोग कतारों में लगे रहे।


बता दें कि आज ठाकुर बांके बिहारी जी दर्शनों के लिए मंदिर में जनसैलाब उमड़ा है। भीषण गर्मी में भी लोग लाइन में लगे रहे और दर्शन किए। इतनी भीड़ के दबाव में सर्वाधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिला श्रद्धालुओं को हुई। भीड़ को देखकर लोगों के कंधों और गोदी में बैठे बच्चे भी रोने लगे। विद्यापीठ चौराहा से बांके बिहारी मंदिर पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। मंदिर भी श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा नजर आया।

यह भी पढ़ेंः रामलला को गर्मी से बचाने के लिए गर्भगृह में लगाया गया कूलर, राग-भोग में भी किया गया बदलाव


भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। जो भीड़ को आगे बढ़ाते और रुक-रुक कर श्रद्धालुओं को भेज रहे थे। इसके बावजूद भीड़ पर नियंत्रण कर पाना पुलिसकर्मियों के लिए भी मुश्किल साबित हो रहा था।

यह भी पढ़ेंः Rahul Gandhi अमेठी से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, 26 अप्रैल के बाद करेंगे नामांकन!
उत्तर प्रदेश के अमेठी से का कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों ने इस बात के संकेत दिए है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते है। 26 अप्रैल के बाद उनके नामांकन करने की संभावना है। इस संकेत के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

​​​​​​​


    

Content Editor

Pooja Gill