पूरे देश की जनता की आस्था प्रधानमंत्री मोदी जी में, 8 साल से देश में बिना भेदभाव के हो रहा विकास: जितिन प्रसाद

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 01:13 PM (IST)

उन्नाव (विशाल सिंह चौहान) : शुक्रवार को जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने विकास भवन में अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की। यहां उन्होंने PWD विभाग द्वारा जनपद में निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति, सड़कों का नवीनीकरण, पैच मरम्मत, गड्ढा मुक्ति आदि के बारे में विभागीय अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। सात ही PWD के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश है कि किसी भी हाल में 15 नवंबर 2022 तक जिले की सभी सड़कों की दशा सुधार ली जाए। गलती होने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होगी।

पूरे देश की आस्था मोदी जी में
जिले के दौरे के दौरान जब पत्रकारों ने जितिन प्रसाद से गुजरात चुनाव को लेकर सवाल किया तो कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी में पूरे देश की जनता की आस्था है। साढ़े 8 वर्ष का कार्यकाल में साफ दिखता है कि नए भारत का निर्माण उनके नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के हो रहा है। गुजरात में भाजपा फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। वहां की जनता कांग्रेस या आप के बहकावे में नहीं आने वाली है।

PunjabKesari

15 नवंबर तक जिले की सभी सड़के गड्ढा मुक्त हो

आपको बताते दे कि मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन जनपद उन्नाव में किस तरह किया जा रहा है। इसकी समीक्षा व निरीक्षण करने आज उन्नाव में लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद पहुँचे। यहां उन्नाव डीएम अपूर्वा दुबे की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में विधानसभा वार विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी। PWD के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश हैं कि 15 नवंबर 2022 तक जिले की सभी सड़कों की दशा हर हाल में सुधार ली जाए। अभियन्ता गण अपने कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतें गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर कमी पाए जाने पर सम्बन्धित को बख़्शा नहीं जाएगा। वहीं मंत्री  जितिन प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों के बारे में बताया कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में काफी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यूद्ध स्तर पर काम हो रहा है। पूरा विभाग 24 घंटे काम कर रहा है ताकि जो क्षतिग्रस्त सड़कें हैं उनको शुद्धीकरण हो जाए। अगर कहीं भी काम में ढिलाई होगी तो कार्यवाई भी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static