LPG के बढ़े दामों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, सिलेंडर रख किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2020 - 05:44 PM (IST)

वाराणसीः घरेलू गैस के मूल्य में भारी वृद्धी होने पर लोगों ने वाराणसी में मैदागिन स्थित भारतेंदु पार्क में सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले बढ़े हुए दर को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संस्था से जुड़े सदस्यों एवं आम लोगों ने अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में विरोध दर्ज की।

मुकेश जायसवाल ने कहा कि पहले तो सरकार ने लोगों से घरेलू गैस में सब्सिडी छोड़ने का आग्रह किया। केंद्र सरकार के आग्रह पर कितने लोगों ने स्वतः सब्सिडी लेना छोड़ दिया। कितने लोगों का जबरन छुड़ा दिया गया। उसपर से खाने पीने की चीजों में महंगाई का दंश जनता  झेल ही रही है। जिस प्रकार से दिल्ली की चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस में भारी इजाफा किया गया है। इससे आम जनता में आक्रोश की भावना उत्पन्न हो रही है।उन्होंने कहा कि घरेलू गैस के मूल्य में 144 रूपया की वृद्धि कर दी गई है। जिससे जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। दिन प्रतिदिन घरेलू गैस के मूल्य में पेट्रोलियम मंत्रालय मनमाना वृद्धि करता जा रहा है।

अंत में सभी लोगों ने केंद्र सरकार से घरेलू गैस में बढ़े हुए दर को जनहित में देखते हुए वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश जायसवाल, राजू यादव, नंदकुमार टोपी वाले, चंद शेखर चौधरी, अनिल केसरी, अशोक गुप्ता, राजेश केसरी, गोपाल जी यादव, रमाकांत जायसवाल, पंकज पाठक, डॉ मनोज यादव,  सुनील अहमद खान, रामजी रस्तोगी, सहित कई लोग शामिल थे।

 

Ajay kumar