मुजफ्फरनगर में लोगों ने किया स्वतंत्र देव सिंह का विरोध, काफिले को देख की जमकर नारेबाजी

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 05:17 PM (IST)

मुज़फ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में  आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे, जहां खतौली विधान सभा क्षेत्र में बाल्मीकि समाज के लोगों ने उनका जोरदार विरोध किया और भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया। 

वहीं, कई युवकों ने काफिला गुजरने के दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए भला बूरा कहते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं मौजूदा  विधायक के रवैये पर भी नाराजगी जताई गई।  ​भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शहर के मोहल्ला कमलनगर व कूकड़ाकड़ा में डोर टू डोर संपर्क किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास मंत्र को पूरा करते हुए जनहित में चहुमुखी विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं।  

Content Writer

Imran