कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- अमित शाह कोई भी हथकंडा अपना ले जनता चुनाव में देगी जवाब

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 02:52 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी है। इसी क्रम भारतीय जनता पार्टी भी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत कर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। इस लेकर  केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी  पूर्व अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी रणनीति को धार देने के लिए वाराणसी पहुंच रहे है।  इसे लेकर उत्तर  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीति से जनता परेशान हो चुकी है उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी चाहे जितने बैठकर कर ले उसे सफलता मिलने वाली नहीं है।  उन्होंने कहा प्रियंका गांधी ने जिस प्रकार से जनता के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरो है  उससे भाजपा की पोल खुल गई है।  आज भाजपा मजबूर होकर  दिल्ली से नेताओं को बुला कर उत्तर प्रदेश में बूथ स्तर पर समीक्षा बैठक कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ जान चुकी है। अब भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है।

उन्होंने कहा कि अमित शाह को बूथ की चिंता सता रही है परंतु जब हाथरस में दलित बेटी को रात में जला दिया जाता है तो उस समय वहां क्यों नहीं गए। वहीं जब भाजपा नेता द्वारा किसानों को कुचल कर मार दिया जाता है और मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है जो किसानों को धमकी दे रहा है। उन्होंने कहा कि अमित जी कहते है कि दूरबीन लेकर अपराधी ढूंढते है तो कही अपराधी नजर नहीं आते है।  उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की जनता बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है भाजपा ने जितने वादे किए थे 2017 में उन पर हिसाब किताब देना पड़ेगा।  बनारस की भोलेनाथ की धरती से अब भाजपा का झूठ चलने वाला नहीं है 2022 में प्रदेश की जनता ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर इसका जवाब देगी।
 

Content Writer

Ramkesh