Akhilesh Yadav ने BJP पर किया तीखा प्रहार, Tweet कर कह डाली ये बड़ी बात

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 03:38 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने केंद्र एवं राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर तीखा प्रहार करते हुए सोमवार को दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में जनता भाजपा (Bharatiya Janata Party) को हरा देगी। उन्होंने भाजपा (BJP) पर ‘‘नफरत की राजनीति'' करने का आरोप लगाया और उसे बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया।

ये भी पढ़ें: जेल में बंद पूर्व विधायक और गैंगस्टर Mukhtar Ansari की बढ़ी मुश्किलें, 22 साल बाद अब इस मामले में दर्ज हुआ हत्या का केस

भाजपा करती है ‘‘नफरत की राजनीति'': अखिलेश यादव
जानकारी के मुताबिक, सपा प्रमुख ने ट्वीट किया कि भाजपा ने अमीर को और अमीर बनाकर आम जनता को गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी और महंगाई के साथ नफ़रत की राजनीति दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश आर्थिक, सामाजिक, मानसिक और राजनीतिक रूप से सालों पीछे चला गया है। यादव ने दावा किया कि 2024 के आम चुनाव में भाजपा की हार होगी।

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में कड़ाके की सर्दी के बीच होगी बारिश, मौसम विभाग ने चार दिन का येलो अलर्ट किया जारी

2024 के आम चुनाव में भाजपा की हार होगी: अखिलेश यादव
उन्होंने ट्वीट किया  कि 2024 के चुनाव में जनता भाजपा को उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट हरा देगी, दिल्ली से हटा देगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से भाजपा का 64 और सहयोगी अपना दल (एस) का दो सीट पर कब्जा है जबकि 10 सीट बहुजन समाज पार्टी, 3 सीट समाजवादी पार्टी और एक सीट कांग्रेस के पास है।

Content Editor

Anil Kapoor