Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों SDM के पेशकार ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 06:53 PM (IST)

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां पर मड़िहान तहसील में तैनात एसडीएम के पेशकार रामसहाय सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन- फानन में उसे मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मिर्ज़ापुर मंडलीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां पर इलाज के दौर उसकी मौत हो गई।

आप को बता दें कि राजस्व परिसद अध्यक्ष के निरीक्षण में मड़िहान एसडीएम कोर्ट से फाइल गायब मिली थी। इस मामले में पेशकार रामसहाय सिंह पर फाइल गायब करने का आरोप था। मामले की जांच चल रही थी। जिस वजह से एसडीएम कार्यालय के सीसीटीवी की भी जांच की गई तो उस में में उन्हें संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया था। इस पेशकार ने जहर खा कर सुसाइड कर ली। मृतक आठ महीने बाद ही रिटायर होना था। पेशकार की मौत से कई सवाल उठ रहे हैं।  हालांकि शव को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

Content Writer

Ramkesh