महिलाओं की सुरक्षा को लेकर CM योगी सख्त, बोले-आरोपियों की फोटो चौराहों पर लगाई जाय

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2020 - 03:40 PM (IST)

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बेटियों को छेडऩे वालों की फोटों अब चौराहों पर लगाई जायेगी। योगी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में मिशन शक्ति का शुभारंभ करते हुए कहा कि बेटियो को छेडऩे वालो की फोटो चौराहों पर लगाई जायेगी। 'मिशन शक्ति' से अपराधियों को सबक सिखाया जायेगा। अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान मिशन शक्ति का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर कांड के चलते मिशन शक्ति की शुरूआत यहां से की गई है। मिशन शक्ति से अपराधियों को सबक सिखाया जायेगा। बेटियो के साथ छेड़छाड़ करने वालो की फोटो चौराहों पर लगाई जायेगी।

उन्होंने कहा कि कि अच्छा काम करने वाले संगठनों को जिला और प्रदेश स्तर पर सम्मान करने का काम किया जायेगा। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए काम किया जायेगा। योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले तीन सालों में एक लाख 37 हजार पुलिस कर्मी भर्ती किये गये है। इससे पहले पुलिस में महिलाओ के लिए आरक्षण की व्यवस्था नही थी।

भाजपा सरकार ने प्रदेश में पुलिस की जो भर्ती चल रही है उसमें कम से कम बीस प्रतिशत बालिकाए भर्ती किये जाने की व्यवस्था की है। इससे बालिकाए अपने पैरो पर स्वंय खडी होगी और समाज को सुरक्षा की गारंटी भी देंगी। उन्होंने कहा कि बालिकाओ ने सफलता पूर्वक अपने ट्रेनिंग को पूरा किया है। आज बहुत सी बालिकाएं सुरक्षा के क्षेत्र मे आगे आकर उत्तर प्रदेश पुलिस के माध्यम से महिला सुरक्षा के साथ साथ समाज की सुरक्षा मे भी अपना योगदान दे रही है। 

Ramkesh