PHOTOS: घर बैठे देखिए काशी की देव दीपावली का नजारा, ड्रोन से गंगा घाट ली गई अद्भुत तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2023 - 01:44 PM (IST)

वाराणसी: यूपी के वाराणसी में देव दीपावली का भव्य कार्यक्रम हुआ है। योगी सरकार ने इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को रोशन किया। वहीं, काशी की देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ साक्षी बनने के लिए 70 देशों के राजदूत के साथ पहुंचे थे। 

इनमें एक लाख दीप गाय के गोबर के बने हुए थे। साफ-सफाई करके तिरंगा स्पायरल लाइटिंग से शहर व घाट सजाए गए।

यहां घाटों पर 12 लाख दीपों की रोशनी से सभी 84 घाटों का दृश्य लोगों का मन मोह रहा था। 

देव दीपावली पर देश और विदेश से लगभग 10 लाख पर्यटक पहुंचे थे। यहां सरकार चेत सिंह घाट पर लेजर शो का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

यहां इमारतों पर भी धर्म की कहानी लेजर शो के माध्यम से दिखाई जा रही थी। सुरक्षा के लिए घाटों पर वाच टावर से पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे थे।

घाटों पर लाखों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु।

 

 

 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj