जिगर का टुकड़ा यूक्रेन में फंसा, पिता सहित पूरा परिवार सलामती के लिए अल्लाह से कर रहा दुआ

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 06:36 PM (IST)

अम्बेडकरनगर: यूक्रेन और रूस के बीच बिगड़े हालात एवं युद्ध से भारत के लोग भी चिंता में है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन जाते है। यहां पर पढ़ाई कर रहे छात्र सोशल मीडिया के माध्यम से भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे है। वहीं अम्बेडकर नगर के जलालपुर निवासी शकील जफर एमबीबीएस के फाइनल ईयर के छात्र है। जब से वहां के हालात बिगड़े है घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।  वहीं उनके पिता ने बताया कि जिगर का टुकडा तो विदेश में जाकर फंसा है। अब अल्हा ही उसकी मदद करे।



उन्होंने बताया कि बेटे से फोन पर बात हुई तो बताया कि जहां पर रुस हवाई हमला कर रहा है वहां से मात्र 500 किलो मीटर है।  ऐसे में वहां पर सभी छात्र दहशत में है। पिता ने बताया बेटी सलामती के लिए पूरा परिवार अल्हा से दुआ कर रहा है।  उन्होंने सरकार से मांग की है कि बेटे को वतन वापस लाने में मदद करे।



वहीं हाथ जिसे से लगभग दर्जन भर लोग युक्रेन में फंसे है। फंसे लोगों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सरकार से मदद मांगी है। हाथरस निवासी अशोक चौधरी ने बताया की सभी छात्र पैदल ही 30 से 40 किलोमीटर पोलैंड बॉर्डर आए हैं। लेकिन इन इंडियन एंबेसी फोन नहीं उठा रही हैं।  उन्होंने बताया कि उनके पास खाने-पीने के लिए कुछ भी नहीं। न ही यहाँ की सरकार हमारी मदद कर रही है। एमबीबीएस छात्र सादाबाद ने बताया कि रात को टेंपरेचर यहां पर माइनस हो जाता है जिसके चलते ये सभी लोग बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार जल्द से जल्द यहां से निकालने में मदद करे। 

Content Writer

Ramkesh