Pitbull के जबड़े में पैर, 10 मिनट तक चीखता-चिल्लाता रहा शेल्टर कर्मचारी... नोएडा में Dog Attack का खौफनाक Video
punjabkesari.in Tuesday, Mar 04, 2025 - 12:17 AM (IST)

Noida News, (आकाश गर्ग): नोएडा में कुत्तों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां पिटबुल डॉग ने शेल्टर कर्मचारी पर जानलेवा हमलाकर कर दिया। वहीं इस रूह कंपाने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस शख्स पर डॉग ने हमला किया है वो जमीन पर गिरा है और चीख-पुकार कर रहा है। उसके चिल्लाने के दौरान पिटबुल उसके पैर को नोच रहा है। वहीं पिटबुल के हमले के बाद शख्स लहूलुहान हो गया।
शेल्टर कर्मचारी पर पिटबुल का जानलेवा हमला
बता दें कि मामला नोएडा के सेक्टर 108 का बताया जा रहा है। यहां सुबह एक पिटबुल ने शेल्टर कर्मचारी पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रुप घायल हो गया। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद घायल शेल्टर कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
10 मिनट तक टांग को नोचता रहा पिटबुल
घटना के दौरा मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह पिटबुल अचानक सेक्टर 108 में चल रहे डॉग शेल्टर में काम करने वाले एक कर्मचारी पर हमला करते हुए उसकी टांग पकड़ ली। शेल्टर कर्मचारी के चिल्लाने के बाद भी डॉग करीब 10 मिनट तक उसकी टांग को नोचता रहा। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारी को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद घायल को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद लोग एक भार फिर दहशत में आ गए हैं।