CM योगी बोले- निजी स्कूलों में पढ़ रही 2 बहनों में से एक की फीस माफ करने की बने योजना

punjabkesari.in Sunday, Oct 03, 2021 - 12:14 PM (IST)

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने (Yogi Adityanath) गांधी जयंती के अवसर पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार निजी और सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाली दो बहनों में से एक बहन को निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी विद्यालयों यह व्यथा स्नातक स्तर पर कार्य करने की योजना बना रही है। सीएम ने कहा यह कदम महिला शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कोरोना महामारी संकट में अभिभावकों को बड़ी राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा प्राइवेट शिक्षण संस्थान इस बारे में क्या कार्रवाई करते है। इस पर हमें विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ही कॉलेज या एक ही विद्यालय में दो या दो से अधिक बच्चियां एक परिवार की पढ़ रही हैं तो उनकी फीस को माफ करने से परिवार के लोगों को काफी मदद मिलेगी। इस सभी को विचार करना चाहिए।

सीएम योगी ने गांधी जयंती के अवसर पर पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ''हर हाल में इस बात का प्रयास होना चाहिए कि किसी भी मामले में मीडिया ट्रायल की स्थिति न बने। इसे रोकने के लिए यह आवश्यक है कि पुलिस मीडिया के सामने सही तथ्यों को संक्षेप में समयबद्धता के साथ रखे।'' उन्होंने सोशल मीडिया की निगरानी पर भी बल दिया और कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार का दायित्व है और इसमें पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है।'' इस मौके पर महात्मा गांधी को नमन करते हुए योगी ने कहा, ''महात्मा गांधी ने हमेशा निर्धन और कमजोर वर्ग के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया, समाज के वंचित, उपेक्षित और गरीब लोगों की रक्षा करना, उन्हें न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है और आम जनता पुलिस से अपेक्षा करती है कि वह अपने अच्छे आचरण एवं व्यवहार से जनता की सेवा करे तथा सही दिशा देकर जनमानस का विश्वास अर्जित करे।'' मुख्यमंत्री (Chief Minister Yogi Adityanath) के समक्ष साइबर क्राइम पर केन्द्रित एक फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने ‘उत्तर प्रदेश पुलिस मानव सम्पदा पोर्टल’ की शुरुआत की। अतिथियों का स्वागत पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने किया जबकि अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशान्त कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static