रामपुर में धूमधाम से मना विश्व पर्यावरण दिवस, अधिकारी बोले- जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 04:02 PM (IST)

रामपुर: आज जहां पूरे देश में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया उसी को लेकर रामपुर के पीपलीवन रेंज में भी पर्यावरण दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चे वन विभाग के कर्मचारी वा स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। वन क्षेत्राधिकारी माजिद खान ने बताया कि हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है उन्होंने बताया कि पर्यावरण और पेड़-पौधों कि हमारे जीवन में बहुत ही महत्व वन क्षेत्राधिकारी ने कार्यक्रम में आए स्कूली बच्चों से कहा कि अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं।

PunjabKesari

वहीं कार्यक्रम में आए समाजसेवी सेम एजाज खान सेम भैया ने भी पर्यावरण के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है पेड़ पौधों से ही पेपर बनता है और पेड़ पौधों से ही हम इमारती लकड़ी व घर में जलाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने भी कहा कि हमें पेड़ पौधों की रक्षा करना चाहिए और पर्यावरण को स्वच्छ बना कर रखना चाहिए।  वही कार्यक्रम के दौरान जंगली नील गाय का बच्चा कार्यक्रम में आ गया जिसको देख वहाँ सभी लोगों ने उस का स्वागत किया व बिस्कुट खिलाकर जानवर को खुश किया।

PunjabKesari

कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी रेंजर धर्मेंद्र कुमार कोहली ने भी पर्यावरण स्वस्थ बनाए रखने व पेड़ पौधों की सुरक्षा करने के लिए कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को समझाया।  कार्यक्रम में सभी गणमान्य लोगों ने पीपली वन में स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर के प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया।   इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नवीगंज पीपली के ग्राम प्रधान दर्शन लाल कंबोज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूरन चंद कंबोज, माता बाला सुंदरी मंदिर के महंत ओम भारती वन दरोगा राजकुमार सुशील कुमार वनरक्षक सोमपाल आदि वन विभाग की टीम मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static